फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft of cash and jewelery by breaking into Pradhan's house

Azamgarh News: प्रधान के घर सेंध काट कर नकदी व जेवरात की चोरी

Fri, 02 Feb 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery by breaking into Pradhan's house
थाना क्षेत्र के महंगूपुर ढाहर गांव के प्रधान के घर बुधवार की रात चोरों ने सेंध काटकर लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

महंगूपुर ढ़ाहर गांव की प्रधान बृजबाल पत्नी ध्रुव है। प्रधानी का सारा गांव इनके देवर मुकेश तिवारी देखते हैं। रोज की भांति परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। देर रात अज्ञात चोर सेंध काटकर प्रधान की देवरानी रजनीश के कमरे में घुसे और कमरे में रखे 15 हजार नकद के अलावा सोने-चांदी के जेवरात आदि उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो सामान इधर-उधर बिखरा देखा। जांच करने पर पता चला कि चोर सेंध काटकर घर में घुसे थे और नकदी और जेवरात उठा ले गए। प्रधान प्रतिनिधि मुकेश तिवारी ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ जांच पड़ताल की। प्रधान प्रतिनिधि ने घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दे दी है।

01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद

01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed