फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft in three jewellery shops and one mobile shop at two places

Azamgarh News: दो जगहों पर सराफा की तीन और मोबाइल की एक दुकान में चोरी

Sun, 06 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Theft in three jewellery shops and one mobile shop at two places
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद और मंगरुगंज बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की। चोरों ने तीन सराफा और एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया, जबकि दो अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन

अंजान शहीद बाजार में चोरों ने विजय शंकर वर्मा, बाबूलाल वर्मा की सराफा और नुरुद्दीनपुर निवासी हाशिम की मोबाइल दुकान का ताला तोड़ा। विजय शंकर वर्मा की दुकान से चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी उठा ले गए। बाबूलाल वर्मा की दुकान से लगभग 30 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी हुई।
विज्ञापन

हाशिम की मोबाइल दुकान से करीब 25 मोबाइल फोन और कैमरा डीवीआर चोरी हुए, जिसकी कीमत 3.5 लाख रुपये आंकी गई है।
वहीं, मगरुगंज बाजार में प्रदीप वर्मा की सराफा दुकान से चोर नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लेकर भाग गए। चोरों ने अंजान शहीद बाजार की दो अन्य दुकानों का भी ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे, तो ताले टूटे और सामान बिखरे देख दंग रह गए। तत्काल इसकी सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है और गश्त न के बराबर होती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल की जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed