फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft, corruption, unemployment at peak in BJP: Babu Singh Kushwaha

भाजपा में चोरी, भ्रष्टचार, बेरोजगारी चरम पर: बाबू सिंह कुशवाहा

Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Theft, corruption, unemployment at peak in BJP: Babu Singh Kushwaha
अमिलो। जन अधिकार पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की सरकार में चोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा की सरकार में चोरी का हाल यह है कि मेरे कार्यक्रम में ही मशीन व माईक की चोरी हो गई। भाजपा धर्म की राजनीति करती है।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त बातें सोमवार को मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के जमुड़ी बाजार में जन अधिकार पार्टी के पिछड़ा अल्पसंख्यक व अनसुचित भाई चारा सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और भाजपा की नीतियों पर प्रहार कर सभी लोगों को एकजुट होकर आपसी भाईचारे का माहौल कायम करते हुए जन अधिकार पार्टी को जीताने का आह्वान किया। उन्होंने महंगाई पर बोलते हुए कहा कि जनता का धन बंटोर करके राशन बांट रहे हैं। इससे हमारा मान-सम्मान नहीं मिलने वाला है। इसके लिए सभी पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों को एकजूट होकर जन अधिकार पार्टी को वोट करना होगा। तभी हमारा मान सम्मान बचेगा। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल पहले सपा सरकार को भी आप लोगों ने देखा कि किस तरह अपने ही समाज का भला करती रही। जिससे जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। यदि फिर से यह सत्ता में आते हैं तो कुछ गिने चुने लोग ही सरकार को चलाएंगे और जनता को कोई ध्यान नहीं रखा जाएगा। ये सिर्फ पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के भीतर की बात कर वोट की राजनीति करते हैं। सत्ता बनने पर उन्हें दरकिनार कर देते हैं। यही हाल बसपा का है। आज जिला पंचायत सदस्य का टिकट लेना हो तो बिना थैली की भेंट चढ़ाएं टिकट नहीं मिलने वाला है। आज की बसपा की विचारधारा व नारा बदल गया है। अब धन्ना सेठ के गोद में बैठकर बसपा मुखिया राजनिति करती है। बसपा का नारा 30 वर्ष पहले जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी यह नारा बदलकर अब जिसकी जितनी थैली भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी तर्ज पर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव हम अपने दम पर आम जनता को साथ लेकर लड़ेंगे। इस दौरान विधानसभा मुबारकपुर से उम्मीदवार के रूप में रामदुलारे राजभर के नाम की घोषणा किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश राजभर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कमल को मुरझाना है, साइकिल को पंचर करना है तथा हाथी को सुलाना है और पंजे का तो कहीं आता-पता ही नहीं है। कार्यक्रम का अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद मौर्या और संचालन प्रहलाद मौर्या ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव इरफान इरशाद, सुषमा मौर्या, विजय नारायण पटेल, हरिपाल प्रजापति, रमेश निषाद, विरेंद्र प्रजापति, किरण कुशवाहा, लाखन राज सिंह पासी, बालजीत वर्मा, अभिषेक,मनु विश्वकर्मा, प्रधान सरोजा मौर्या, प्रीतम मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed