फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The youth who went to intervene was beaten up, accused of snatching chain and cash

Azamgarh News: बीच-बचाव करने गए युवक की पिटाई, चेन और नकदी छीनने का आरोप

Tue, 20 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The youth who went to intervene was beaten up, accused of snatching chain and cash
अहरौला। थाना क्षेत्र के पक्का पोखरा माहुल में सोमवार को अतरडीहा गांव निवासी विवेक राजभर ने वेल्डिंग सामग्री दुकान के मालिकों पर मारपीट करने और सोने की चेन और दो हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। विवेक ने थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

विवेक ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था, जहां पास की वेल्डिंग दुकान पर एक बुजुर्ग दंपति की बाइक की टक्कर हो गई। दुकान के मालिक दो भाइयों ने दंपति की बाइक की चाबी छीनकर भद्दी गालियां दीं। विवेक ने बीच-बचाव कर चाबी लौटाने को कहा, लेकिन मालिकों ने इनकार कर दिया। जब वह माहुल चौकी की ओर जाने लगा, तो मालिकों ने लाठी और रॉड से हमला कर दिया। साथ ही उसकी सोने की चेन और दो हजार रुपये छीन लिए गए। अहरौला थाना प्रभारी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर जाकर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed