{"_id":"2d177b3d787949a333c02676ff69b1ea","slug":"the-young-man-s-body-found-in-the-river-killing-fears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 12 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व घर से लापता युवक का शव सोमवार की सुबह बरदह थाने के भैसकुर गांव स्थित बेसो नदी में तैरता मिला। युवक के गर्दन, पेट सहित शरीर के अन्य भाग पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस शव लेने पहुंची तो लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ लिया। ग्रामीण डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एएसपी सिटी विनोद कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। एडीएम के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
भैसकुर गांव निवासी जोगेंद्र सरोज (30) मुंबई में नौकरी करता था। पिता नन्हकू ने बताया कि नौ मई की शाम किसी का फोन आया। जोगेंद्र उससे बात करते हुए घर से बाहर चला गया। देर रात तक उसका पता नहीं चला तो घर वाले तलाश करने लगे। रविवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दूसरे दिन सुबह जोगेंद्र का शव घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित बेसो नदी में उतराया मिला। ईंट भट्ठे के मजदूरों ने शव देखा तो शोर मचाया।
बरदह थाने के कार्यवाहक प्रभारी जयचंद्र भारती मौके वहां पहुंचे तो मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने उन्हें खदेड़ दिया। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवारवालों को जमीन और शस्त्र लाइसेंस दिलवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मौके पर एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एएसपी सिटी विनोद कुमार, एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव पहुंचे। सीओ लालगंज नंदकुमार ओझा ने बताया कि मृतक के पिता नन्हकू सरोज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है।