फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man is getting death threats from his in-laws

Azamgarh News: युवक को ससुराल से मिल रही जानमाल की धमकी

Thu, 20 Jul 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The young man is getting death threats from his in-laws
बरदह थाना क्षेत्र के एक युवक को उसके ससुराल वाले ही जानमाल की धमकी दे रहे है। ससुर के गाली व जानमाल की धमकी देने का आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि थाने पर बुलवा कर पुलिस की मौजूदगी में शादी के जेवरात भी पत्नी अपने साथ लेकर चली गई है और अब दहेज प्रताड़ना में फंसाने की भी धमकी दी जा रही है। बरदह थाना के करवा भीरा गांव निवासी दीपक अग्रहरी की शादी 2019 में वाराणसी जिले के सारनाथ थाना अंतर्गत एसआरए दुर्गा नगर कालोनी पंचक्रोशी निवासिनी ज्योति अग्रहरी के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी का मायके आना-जाना लगा रहा। 2020 में वह मायके गई तो फिर ससुराल नहीं आई। कई बार विदाई का प्रयास किया लेकिन न तो पत्नी आने को तैयार हुई न ही उसके घर वालों ने ही उसे भेजा। इस बीच पत्नी ज्योति अपनी मां रीता देवी व ससुर शंकर के साथ बरदह थाने पर आए। जहां थाना प्रभारी ने उसे भी बुलाया और शादी के जेवरात पत्नी को देने को कहा। जिस पर उसने पत्नी को शादी के जेवरात दे दिए। इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे है। ससुर फोन कर गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ससुर-दामाद के बीच मोबाइल पर हुई यह बात सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed