फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man hanged himself

Azamgarh News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 09 Jul 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself
पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में एक युवक ने शुक्रवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के पूराराम जी निवासी संतोष (32) पुत्र राम भजन अपनी ससुराल पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में पिछले छह माह से पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। आए दिन पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद दोनों अपनी-अपनी जगह पर सोने चले गए। रात करीब 12 बजे जब पत्नी ने देखा तो संतोष अपने बिस्तर पर नहीं था।
विज्ञापन

काफी खोजबीन करने के बाद घर के पीछे नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे संतोष को लटकता देखा। पत्नी के चीखने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। आनन-फानन में परिवार वाले उसे लेकर माहुल स्थित एक निजी नर्सिंग होम गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार पुत्री व एक पुत्र का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed