फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man gave his life by hanging on the noose in the room

कमरे में फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

Thu, 17 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging on the noose in the room
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेंदुई गांव निवासी युवक ने बुधवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेंदुई गांव निवासी 35 वर्षीय सूर्यप्रकाश गिरी पुत्र कमलाकर गिरी बुधवार की रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। खाना आदि खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठा तो पत्नी उसे जगाने गई। दरवाजा पीटने व आवाज देने पर भी अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं मिली। इस पर परिजनों ने झरोखा खोजकर अंदर झांका तो वह फंदे पर लटक रहा था। सूर्यप्रकाश को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारवाया और पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदि था और इसी लत को पूरा करने के लिए वह अपनी जमीन भी बेच चुका था। जिसके चलते वह मानसिक रुप से तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed