फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man died after falling and falling under the wire

टूट कर गिरे तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 26 May 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The young man died after falling and falling under the wire
स्थानीय थाना क्षेत्र के नाटी गांव में बुधवार की सुबह टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। ग्रमीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद बिजली विभाग ने बिजली के टूटे तारों को नहीं हटाया जिसके चलते तार की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाटी गांव निवासी 28 वर्षीय अमृत लाल के घर के सामने मंगलवार की रात बिजली की केबल टूट कर गिरी थी। लोगों ने रात में ही सूचना बिजली विभाग को दे दी थी। विभाग के लोगों ने लाइन तो कट कर दिया लेकिन टूट कर लटके तार को हटाने की कवायद नहीं की। बुधवार सुबह गांव के बच्चे खेल रहे थे, जिससे उन्हें करंट लगने की संभावना थी। जिस पर अमृत लाल तार को हटाने की कवायद में जुट गया। तार की चपेट में आकर अमृत लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों व ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed