फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The wedding bells will ring again in July, people

Azamgarh News: जुलाई में फिर बजेगी शहनाई, तैयारी में जुटे लोग

Sat, 15 Jun 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The wedding bells will ring again in July, people
आजमगढ़। सूर्य के शुक्र राशि में जाने से मई और जून में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं रहा। जुलाई में फिर से शहनाई बजेगी, लेकिन इस माह में भी लगन की तिथियां कम हैं। कम लगन होने के कारण पुरोहित, बैंडबाजा और मैरिज हाॅल की मांग तेज हो गई है। एक ही तिथि पर मांग अधिक होने से दिक्कतें बढ़ीं हैं।
विज्ञापन


28 अप्रैल से चतुर्मास के कारण भी मांगलिक उत्सवों पर विराम लगा है। मई व जून में एक भी वैवाहिक कार्यक्रम नहीं हुए। जुलाई में सिर्फ छह लगन हैं। जिन लोगों ने अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी जुलाई में तय की है। वह तैयारियों में जुट गए हैं। शादी कराने के लिए पुरोहित, बैंडबाजा और मैरिज हॉल की बुकिंग तेज हो गई है। जुलाई के शुक्ल पक्ष में नौ से 15 जुलाई तक केवल छह लगन हैं। 17 जुलाई को एकादशी से फिर लगन को विराम लग जाएगा। जुलाई में लगन कम होने के कारण ज्यादातर तिथियों पर बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन

9 से 15 जुलाई तक है लगन

आजमगढ़। ज्योतिषाचार्य सत्यम गुरु ने बताया कि 9 से 15 जुलाई तक केवल छह लगन हैं। 17 जुलाई को एकादशी के साथ फिर से लगन पर विराम लग जाएगा। 9 और 11 जुलाई को रात दिन दोनों समय विवाह का शुभ मुहूर्त है, जबकि 13 जुलाई को दिन में और 14 को रात में शुभ मुहूर्त है। 15 जुलाई को दिन और रात दोनों समय विवाह का मुहूर्त है। बताया कि जुलाई 9, 11, 12, 13, 14, 15 को ही शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed