फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   the weather is changed

फुहारों की तरह गिरी ओस की बूंदंे

Fri, 03 Feb 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर जनपद में भी देखने को मिल रहा है। विगत चार दिनों से कोहरे ने जनपद को अपने आगोश में समेटे रखा है। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने गलन को बढ़ा दिया है। जिसके कारण आमजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

  
जनपद में घने कोहरे का कहर जारी है। बुधवार की शाम से ही कोहरे ने अपनी चादर फैलानी शुरू कर दी थी। रात को नौ बजते-बजते कोहरा इतना घना हो गया कि दो से तीन मीटर की दूरी पर स्थित वस्तु को देेखना भी मुश्किल हो रहा था। गुरुवार को भी कोहरे में कोई कमी नहीं हुई। बल्कि कोहरा और घना था। सुबह के समय कोहरा सावन के फुहारों की तरह धरती पर गिर रहा था। जिसके कारण नगर क्षेत्र की सारी सड़कें भीगी हुई थी। ऐसा लग रहा था जैसे बारिश हुई हो।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक दिन को भी लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। दोपहर को कोहरा छंटा लेकिन दोपहर बाद ही सूर्य की किरणें धरती पर पहुंची। सूर्य के निकलने पर लोगों ने गलन से राहत महसूस की। घरों में दुबके लोग कुर्सियां लेकर धूप में पहुंच गए और धूप का आनंद लिया। लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गए। कोहरे ने भी अपने पांव पसारने शुरू कर दिए थे। सुबह के समय जनपद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed