फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level of Ghaghra is decreasing rapidly, the cutting intensified

तेजी से घट रहा घाघरा का जलस्तर, कटान हुई तेज

Sun, 05 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaghra is decreasing rapidly, the cutting intensified
सगड़ी तहसील के गांगेपुर बांध का निरीक्षण करते जनपद के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तरांचल में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटने लगा है। तीन दिनों से लगातार घाघरा का जलस्तर घट रहा है। इससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं। हालांकि अभी भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। साथ ही कटान भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

घाघरा के घटने का क्रम जारी है। बीते आठ दिनों से जनपद में बहने वाली घाघरा नदी उफान पर थीं। इससे एक लाख की आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई है। कई मार्ग बंद हो गए है। तीन दिनों से घाघरा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। जिससे तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस लिया है। इसके साथ ही कटान तेज हो गई है। बाढ़ की हालत बदतर होने के कारण हर तरफ लोग भय के वातावरण में जीने को मजबूर हैं। सिंचाई विभाग बंधे पर डेरा डाले हुए है। वहीं देवारा क्षेत्र में बाढ़ और बरसात का पानी जमा होने से बीमारियां फैलना शुरू हो गई हैं। जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार और चर्म रोग से लोग पीड़ित हो रहे हैं। रौनापार थाना के चांदपट्टी नत्थू पट्टी से लेकर लाटघाट घाघरा तक छोटी सरयू का पानी जमा हुआ है। फसल नुकसान हो रही है। जलस्तर घटना शुरू हुआ पर समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पानी घटने से समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। पशुओं के चारा की समस्या सबसे विकराल है तो वहीं प्रदूषित पानी पीने को लोग मजबूर हैं। महुला गढ़वल बांध के दोनों तरफ पानी जमा हुआ है जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। छोटी सरयू में उफान से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबकर बर्बाद हो रही है। धान में विगत 20 से 25 दिन से पानी जमा हुआ है और उसके पेड़ सूख रहे हैं। हासपुर गांव के संजय, श्रीकांत, कपिल देव, मुकेश, शुभम, अनूप, गौरव आदि किसानों का कहना है कि हम लोगों का सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई। वहीं कतरैनिया घाट से 127750 क्यूसेक पानी घाघरा में डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर
गेज शनिवार रविवार खतरा बिंदु
डिघिया 71.47 71.23 70.40
बदरहुंआ 72.19 71.98 71.68
नोडल अधिकारी ने लिया कटान का जायजा
लाटघाट। जनपद के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक ने बाढ़ व कटान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टेकनपुर रेगुलेटर, गांगेपुर कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से कटान के बारे में जानकारी लिया। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, तहसीलदार रामानुज शुक्ला, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता धनंजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed