फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level of Ghaghra increased by five on Dighiya and 15 cm on Badarhua gauge

डिघिया पर पांच तो बदरहुआ गेज पर 15 सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaghra increased by five on Dighiya and 15 cm on Badarhua gauge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाटघाट। पिछले छह दिनों से घाघरा का जलस्तर घट रहा था लेकिन अचानक शनिवार को तेजी से जलस्तर बढ़ने लगा। नदी का जलस्तर शाम चार बजे डिघिया नाले पर शुक्रवार की शाम चार बजे 69.80 मीटर था जो 5 सेमी बढ़कर शनिवार को 69.85 पर बह रही है। वहीं बदरहुआ नाले पर शुक्रवार को 71.12 मीटर था जो शनिवार को 15 सेमी बढ़कर 71.27 मीटर हो गया। अब किसानों पर भूमिहीन होने का खतरा मंडरा रहा है। किसान इसे लेकर काफी चिंतित हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में छह दिनों से लगातार जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही थी। शनिवार को घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद फिर बढ़ना शुरू हो गया। घाघरा नदी का कटान अब परसिया गांव के सामने हो रहा है। जिससे दर्जनों किसान अब भूमिहीन होने के कगार पर हैं। घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्र गांगेपुर, परसिया, झगरहवा बासु का पुरा, साधु का पुरा व देवारा खास राजा के बगहवा गांव में कटान हो रही है। हालांकि वर्तमान समय में कटान की रफ्तार धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed