फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level of Ghaghra came down below the red mark

घटकर लाल निशान से नीचे आया घाघरा का जलस्तर

Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaghra came down below the red mark
लाटघाट। कई दिन बढ़ाव के बाद घाघरा के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। 24 घंटे में डिघिया गेज पर 32 सेमी और बदरहुंआ गेज पर 35 सेमी जलस्तर घटा। घाघरा नदी जिस गति से बढ़ी थी उसी गति से घट रही है। जिससे कटान होना शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर दोनों ही गेजों पर खतरा बिंदू से नीचे आ गया है।
विज्ञापन

जनपद की उत्तरी सीमा से गुजरने वाली घाघरा नदी डिघिया और बदरहुंआ नाले पर लाल निशान से नीचे बह रही है। घाघरा नदी शुक्रवार को 24 घंटे में बदरहुंआ गेज पर 35 सेमी और डिघिया गेज पर 32 सेमी घटाव दर्ज किया गया। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दो दिनों से तेजी से घटना शुरू हो गई है। घाघरा नदी घटने से प्रशासन के लोग राहत की सांस ली है। बदरहुंआ गेज पर शुक्रवार को जलस्तर 71.45 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को 35 सेमी घटकर 71.10 मीटर हो गया है। वहीं डिघिया नाले पर शुक्रवार को जलस्तर 70.72 मीटर था जो शनिवार को 32 सेमी घटकर 70.40 मीटर हो गया है। जलस्तर में बाढ़ का खतरा कम होने से तटवर्ती दर्जनों गांवों के हजारों लोग राहत महसूस कर रहे हैं। अगले 24 घंटे तक नदी के जलस्तर में घटाव जारी रहने का अंदेशा जताया जा रहा है। जलस्तर कम होने से कटान में तेजी आ गई है जिससे किसानों की जमीन तेजी से घाघरा में विलीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed