{"_id":"5f7097728ebc3e9bfb487344","slug":"the-water-level-of-ghaghra-again-increased-in-azamgarh-erosion-intensified-azamgarh-news-vns549619931","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, कटान हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, कटान हुई तेज
गड़ी के देवारा खास व गागेपुर में घाघरा कर रही कटान में कट रहा खेती की उपजाउ जमीन।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है। घाघरा नदी में कटान तेज कर दी है। घाघरा का तांडव जारी है। घाघरा नदी देवारा खास राजा के बगहवा के साथ ही साधु का पुरवा में भी नदी कटान तेज कर दी है। बगहवा में जहां राम सिगार राजकुमार अशोक आदि अपने घर उजाड़ कर दूसरे स्थान पर चले गए।
विज्ञापन
वही साधु के पुरवा में कुल 75 परिवार रहते हैं। घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर 14 घर हैं। जिसमें दो लोगों का घर कभी भी घाघरा में विलीन हो सकता है। झनकू साहनी और राजेंद्र इनका घर कभी भी कट सकता है। घाघरा की कटान से अचल नगर में देवारा गरीब दुबे, देवारा भीक्षुक दास, देवारा अचल सिंह और सेमरी गांव में भी कटान जारी है। गांगेपुर रिंग बांध काटते हुए किसानों के खेती धान और गन्ना भी काट कर घाघरा नदी में विलीन कर रही है। कटान के संबंध में अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि इस समय काम बंद है। प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। जहां से नदी तक नोज बनाने का काम होगा। जिससे नदी की कटान को रोका जा सके। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि विस्थापित हुए 75 लोगों का पूर्ण रूप से सूची तैयार कर ली गई है। स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्हें जल्द से जल्द आवास के लिए पट्टा आवंटित करने और कब्जा दिलाने के लिए कहा है। पांच दिन के अंदर विस्थापितों को कब्जा दिला दिया जाएगा। वहीं बदरहुंआ नाले पर शनिवार की शाम नदी का जलस्तर 71.42 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार को तीन सेमी बढ़कर 71.45 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर शनिवार की शाम नदी का जलस्तर 69.16 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार को 39 सेमी बढ़कर 69.55 मीटर हो गया।
सगड़ी देवारा खास राजा के बगहवा में घाघरा की कटान।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।