फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The war of supremacy in the Divisional District Hospital: Tension between two senior doctors before the charge

मंडलीय जिला अस्पताल में वर्चस्व की जंग: चार्ज के पूर्व दो वरिष्ठ चिकित्सकों में तनातनी, जानिए- पूरा मामला?

Fri, 28 Apr 2023 02:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Apr 2023 02:04 PM IST
सार

मंडलीय जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ डॉक्टरों के बीच वर्चस्व की जंग अक्सर ही देखने को मिलती है। शासन ने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पद पर अब डॉ. रीता दुबे की तैनाती किया है। 

विज्ञापन
The war of supremacy in the Divisional District Hospital: Tension between two senior doctors before the charge
मंडलीय जिला अस्पताल में वर्चस्व की जंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में मंडलीय जिला अस्पताल में एक बार फिर वर्चस्व की जंग देखने को मिली रही है। शासन द्वारा एसआईसी पद पर नए डॉक्टर की तैनाती के बाद निवर्तमान का नेम प्लेट व तौलिया आदि एक वरिष्ठ चिकित्सक ने उठवा कर फेकवा दिया। नई एसआईसी की ज्वाइनिंग के पहले ही हुई इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद शासन के निर्देशों के अनुरूप कवायद शुरू की गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav: चुनाव से पहले मतदान का बहिष्कार, आजमगढ़ में लगा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर, खूब हो रही चर्चा
विज्ञापन

मंडलीय जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ डॉक्टरों के बीच वर्चस्व की जंग अक्सर ही देखने को मिलती है। शासन ने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पद पर अब डॉ. रीता दुबे की तैनाती किया है। इस समय बतौर प्रभारी एसआईसी का काम डॉ. एल जे यादव देख रहे है। डॉ. रीता दुबे के पदभार ग्रहण करने के पूर्व ही एक वरिष्ठ डॉक्टर दो बाहरी लोगों के लेकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कक्ष पर पहुंचे और वर्तमान एसआईसी डॉ. एल जे यादव का नेम प्लेट उठा कर फेंक दिया। इसके साथ ही कुर्सी पर रखे उनके तौलिया आदि को भी बाहर फेकवा दिया गया। इस बाबत जब वर्तमान एसआईसी डॉ. एल जे यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शासन का पत्र उन्हें अभी नहीं मिला है। इसके पूर्व ही डॉ. चंद्रहास दो बाहरी लोगों के साथ उनके कक्ष पर पहुंचे। उस समय गार्ड सूर्य प्रताप राय व वार्ड ब्वाय दयाराम मौके पर मौजूद थे। डॉ. चंद्रहास ने उनके नेम प्लेट, तौलिया आदि को फेकवा दिया। जो नियमतः गलत है। शासन का पत्र आने पर मैं खुद ब खुद संबंधित को चार्ज सौंप देता। डॉक्टरों के बीच वर्चस्व की जंग को देखते हुए शुक्रवार को अस्पताल में गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed