फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The wall of Amrit Sarovar collapsed in the first rain

Azamgarh News: पहली ही बारिश में ढह गई अमृत सरोवर की दीवार

Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The wall of Amrit Sarovar collapsed in the first rain
मुबारकपुर कस्बा के मुहल्ला पूरा खिजिर में 50 लाख की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर की दीवार पहली बरसात भी नहीं झेल पाई और ढह गयी। इससे नगर में हो रहे गुणवत्तायुक्त कार्य की पोल खुल गई है। हालांकि ठेकेदार को फिर से मानक के अनुसार निर्माण कराने को कहा गया है।अभी कुछ दिन पूर्व में ही अमृत सरोवर की दीवार का निर्माण कराया गया था। लेकिन दीवार पहली बारिश की भेंट चढ़ गई। अमृत सरोवर की दीवार के ढहने ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा दिया है। अभी अमृत सरोवर की चार दीवार को बना कर आगे का कार्य कराना बाकी है। जेई की रिपोर्ट में पता चला कि ठेकेदार ने नीचे कालम बीम का निर्माण नहीं कराया था। जिसके कारण दीवार गिर गई। स्थानीय लोगों की माने तो अमृत सरोवर के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। काम कैसा हो रहा है अधिकारी भी इसे देखने नहीं आते। ईओ नगर पालिका मुबारकपुर प्रतिभा सिंह ने बताया कि जेई की रिपोर्ट मिली है, नीचे कालम बीम का निर्माण नहीं हुआ था। जिसके कारण दीवार ढह गई। ठेकेदार को फिर से मानक के अनुसार निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। पहली किस्त में 25 लाख आया है। लेकिन भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed