फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The wait is over, 85 daughters get marriage grant

इंतजार खत्म, 85 बेटियों को मिली शादी अनुदान की स्वीकृति

Sat, 06 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, 85 daughters get marriage grant
आजमगढ़। गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी अनुदान मिलने का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। शादी अनुदान के तहत 17 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इसमें अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग की 85 बेटियों को व्यक्तिगत शादी अनुदान की राशि सीधे उनके खाते में दो-तीन दिन के अंदर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना संचालित किया जाता है। इसमें अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। जनपद में कुल 22 ब्लाक हैं। प्रत्येक ब्लाक में गरीब बेटियों की शादी के लिए गरीब परिवार के लोगों ने आवेदन कर रखा था। इसमें से सारी जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्रों का काफी दिनों से बजट के अभाव में धनराशि खाते में नहीं भेजी जा रही थी। अब इसकी स्वीकृति मिल गई है। विभाग अनुसूचित जाति के 63 व सामान्य वर्ग के 22 गरीब बेटियों को 20 हजार रुपये प्रत्येक को शादी अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेटियों के शादी अनुदान के लिए 85 की स्वीकृति मिल गई है। दो-तीन दिन के अंदर ही संबंधित लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि भेज दी जाएगी। इसके बाद लाभार्थी अपने-अपने खाते चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed