फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The villagers have set jam to open the way

रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 31 Mar 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 31 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
The villagers have set jam to open the way
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्रके करनपुर सरैया गांव में मनबढ़ों द्वारा सार्वजनिक रास्ता बंद कर दिए जाने से नाराज होकर लोग शनिवार को सड़क पर उतरे और गांव के पास जीयनपुर-बिलरियागंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्वकर्मी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम को समाप्त करा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी।
विज्ञापन


बता दें कि करनपुर सरैया गांव निवासी रामानंद और विजय मोहन चतुर्वेदी के दरवाजे के सामने से ग्रामीण आते-जाते थे, लेकिन यह लोग मार्ग को अवरुद्ध करते हुए उस पर दीवार खड़ी कर दिए हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रास्ता खोलने की बात इनसे कहीं, पर इन्होंने रास्ता नहीं खोला।
विज्ञापन


इससे नाराज गांव के तमाम महिला और पुरुष शनिवार की दोपहर सड़क पर उतरे और गांव के पास जीयनपुर-बिलरियागंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर नायब तहसीलदार सगड़ी ज्ञानेंद्र यादव जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त कर दिया। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि अभिलेखों की जांच के दौरान पता चला कि जिस जमीन में दीवार खड़ी है। वहां से कोई रास्ता नहीं है। बातचीत के जरिए यह विवाद हल कराया जाएगा।आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed