{"_id":"69efbe497937f9c628018ff2","slug":"the-video-is-going-viral-on-social-media-police-said-it-is-misleading-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-149287-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस ने बताया भ्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस ने बताया भ्रामक
विज्ञापन
फरिहा में दरवाजा तोड़ती पुलिस। संवाद
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव से जुड़ा एक कथित मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर एक छात्र को उठाया और करीब 24 घंटे बाद उसे छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी की बात भी सामने आ रही है।
हालांकि वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं कर रही है। वहीं, इस संबंध में सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि वीडियो में थाना प्रभारी को एक घर पर जाते हुए देखा गया है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को थाना निजामाबाद में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इसमें चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एक आरोपी मोहम्मद अहमद निवासी फरिहा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।