{"_id":"374cd189a221709af44306255dfdeda4","slug":"the-two-sides-fight-in-eight-women-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुई मारपीट आठ महिलाएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हुई मारपीट आठ महिलाएं घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबकि पड़ोसी की दो रिहाईशी मड़ई जलकर राख हो गई। साथ ही घर बनवाने के लिए रखे गए 50 हजार रुपये नगद सहित लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गए।
घायलों ने स्थानीय डाक्टर के यहां उपचार करवाया। तीनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
गांव निवासी सूरज यादव और खदेरु पटेल के बीच मंगलवार की शाम कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से चंद्रकला (30), रिंकी (18) विद्यावती (25) और गिरजा (45) तथा दूसरे पक्ष से चनमा (38), सविता (18), शिवकुमारी (16) और राजकुमारी (15) घायल हो गईं।
खदेरु और सूरज के घर के बीच 50 मीटर का फासला है। सूरज के घर से सटे परशुराम शर्मा का मकान है। यह दोनों लोग आमने-सामने हैं। जबकि खदेरु का घर थोड़ा हटके है।
विज्ञापन
गांव वालों की मानें तो सूरज और परशुराम के बीच पुरानी रंजिश है। इसे लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो चुकी है।
मंगलवार को किसी बात पर सूरज और खदेरु के घर की महिलाएं के बीच आपस में कहासुनी हो गई। जो कुछ देर बाद ही मारपीट में बदल गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
इसी बीच परशुराम के मड़ई में आग लग गई। गांव के कुछ लोग घायलों को अस्पताल लेकर चले गए। जबकि कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए।
जब तक आग पर काबू पाया जाता दो मंड़ई सहित भीतर रखे गए सामान जलकर नष्ट हो गए। परशुराम की पत्नी शैलकुमारी ने बताया कि घर बनवाने के लिए रखे गए 50 हजार रुपये, जेवर, कपड़े और राशन सब आग की भेंट चढ़ गया।
तीनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। लेकिन पुलिस घटना की सच्चाई का पता लगाने के बाद ही कोई कोई कार्रवाई करेगी।