फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The two children were playing seemingly current life

करेंट लगने से खेल रहे दो बच्चों की गई जान

Sat, 27 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 27 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The two children were playing seemingly current life
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में शुक्रवार की शाम करेंट लगने से चार वर्ष के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे शाम को घर के पास खेल रहे थे। वहां, मौजूद बिजली पोल में लपेटे गए अिर्थंग के तार को पकड़ लिए। इस दौरान करेंट लगने से दोनों झुलस गए थे। मासूम बच्चों की मौत से दो घरों में कोहराम मचा है। वहीं गांव के लोगों में विद्युत कर्मचारियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


सोनहरा गांव निवासी शिवकुमार का चार वर्षीय बेटा शानू और पड़ोसी प्रमोद का चार साल का बेटा आदर्श दोनों शुक्रवार की शाम घर के पास खेल रहे थे। इनके दरवाजे के सामने बिजली का पोल गड़ा है। इस पोल में लगे अर्थिंग का तार काफी दिन पहले टूटकर गिर गया था। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को तार ठीक करने की शिकायत किए। लेकिन उनके कानों में जू तक नहीं रेंगी। तार नहीं जोड़ा सका।
विज्ञापन


इस पर गांव के लोग उक्त तार को पोल से लपेटकर छोड़ दिए। शुक्रवार की शाम घर के पास मौजूद पोल के पास शानू और आदर्श खेल रहे थे। इस दौरान तार को पकड़ लिए और करेंट लगने से दोनों बच्चे झुलस गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन में दोनों बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। घर के लोग बच्चों को  जौनपुर शहर ले जा रहे थे कि रास्ते में दोनों की मौत हो गई। शानू दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। जबकि आदर्श दो भाई एक बहन में छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed