फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The tribute to son of Ramnaresh

रामनरेश के पुत्र को दी श्रद्धांजलि

Thu, 26 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The tribute to son of Ramnaresh
मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के पुत्र शैलेश यादव (50) का लखनऊ में स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। शैलेश यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर स्थित आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा है। 
विज्ञापन


बताते चले कि राज्यपाल राम नरेश यादव और उनके पुत्र शैलेश यादव व्यापमं घोटाले में आरोपित हैं। आरोपित होने के बाद से ही  शैलेश तनाव में थे। बीती रात उनका लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। पुत्र की मौत की सूचना पर राज्यपाल रामनरेश यादव की भी हालत गंभीर हो गई। उन्हें भी आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, शैलेश यादव के निधन की सूचना पर आंधीपुर स्थित उनके घर पर सन्नाटा छाया रहा।  इसकी सूचना पर राज्यपाल रामनरेश के छोटे भाई डा. सुरेश यादव पूरे परिवार के साथ लखनऊ में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्रम में जनता इंटर कालेज अंबारी में शोकसभा का आयोजन लालचंद यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर राम आसरे यादव, राम अचल विश्वकर्मा, आशुतोष विक्रम, परशुराम यादव, अमरेंद्र यादव, शहनवाज, शीतला प्रसाद, विजय पाल, अरूण कुमार पांडेय, दिलीप चंद, राम नारायन यादव आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed