फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The tribute to Kargil martyrs

कारगिल शहीद को किया नमन

Tue, 30 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 30 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The tribute to Kargil martyrs
कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के शहादत दिवस पर नत्थूपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करते निरहुआ।
 सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर निकट अंजान शहीद बाजार के पास स्थित शहीद पार्क में मंगलवार को कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की शहादत दिवस के अवसर पर शहीद मेला और सांस्कृतिक श्रद्घांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा उपस्थित रहे। 
विज्ञापन



अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री ने भेजा है, वह व्यस्तता के कारण नहीं आ सके। बोले इस नत्थूपुर की धरती के साथ ही शहीद रामसमुझ यादव के माता-पिता को भी सलाम करते हैं। जिन्होंने ऐसे लाल को जन्म दिया जो कारगिल के युद्घ में अपने प्राण को न्यौछावर कर इस क्षेत्र के साथ ही जनपद के नाम को भी रोशन किया। अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने सपा मुखिया द्वारा द्वारा शहीद रामसमुझ के परिजनों को भेजे गए पत्र को पढ़कर सुनाया और कहा कि आज शहीद रामसमुझ यादव जैसे वीरों के कारण ही जनपद को पूरे देश में जाना जाता है। धन्य हैं वह माता पिता जिन्होंने रामसमुझ जैसे वीर पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन


 
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आजमगढ़ की धरती वीरों की धरती रही है। शुरू से ही यहां एक से बढ़कर एक वीरों ने जन्म लिया। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि देश ऐसे महान सपूतों को नमन करता है। आज ऐसे ही वीर जवानों के कारण देश की सीमाएं और हम सुरक्षित हैं। यह जवान हमारे लिए सरहद पर हंसते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देते हैं। इस दौरान कई जनपदों से आए शहीदों के परिजनों को सम्मनित भी किया गया। जिसमें शहीद जवान रमेश यादव के पिता सीताराम यादव, गुलाब पटेल के पिता बिरजू पटेल, भगवती सिंह की पत्नी ललिता देवी, मनोज पांडेय के पिता त्रिभुवन पांडेय, सिनोद कुमार के पिता तूफानी राम, पारस नाथ सिंह के पुत्र सचिंद्र सिंह, कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पिता राजनाथ यादव और सूबेदार यादव के पिता सुक्खू सिंह यादव को स्मृति चिह्न और शाल भेंट किया गया। अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर, एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू, सगड़ी विधायक अभय नरायन पटेल, निजामाबाद विधायक आलमबदी, पूर्व विधायक श्याम नरायन यादव, ब्लाक प्रमुख अजमतगढ़ वंदना सिंह, भाजपा नेता जयप्रकाश पांडेय, जिलाधिकारी सुहास एलवाई आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed