फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The tourism department will develop Kavalyadham Chakreshwaram cottage with 4.016 million.

Azamgarh News: पर्यटन विभाग 40.16 लाख से कराएगा कैवल्यधाम चक्रेश्वरम कुटी का विकास

Mon, 27 Jul 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The tourism department will develop Kavalyadham Chakreshwaram cottage with 4.016 million.
अजमतगढ़ ब्लॉक के उमरौहा साल्हेपुर स्थित प्राचीन कैवल्यधाम चक्रेश्वरम कुटी के सुंदरीकरण कार्य का
आजमगढ़। अजमतगढ़ ब्लॉक के उमरौहा साल्हेपुर स्थित प्राचीन कैवल्यधाम चक्रेश्वरम कुटी के सुंदरीकरण कार्य का रविवार को शिलान्यास एवं भूमि पूजन भाजपा नेता व पूर्व सांसद डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया। पर्यटन विभाग से स्वीकृत 40.16 लाख रुपये की लागत से कुटी का विकास कराया जाएगा। सगड़ी तहसील क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर इस कुटी पर पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। योजना के तहत कथागार का निर्माण, चारों दिशाओं में प्रकाश व्यवस्था, परिसर का सुंदरीकरण और ऋषि-मुनियों के चित्रों के माध्यम से धार्मिक वातावरण को आकर्षक बनाया जाएगा। पूर्व सांसद डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस मंदिर परिसर में आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। यहां नियमित रूप से यज्ञ, कथा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए पर्यटन विभाग के माध्यम से विकास कार्य कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से अब यह प्रयास धरातल पर साकार हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता रोशन जायसवाल, रामबहादुर सिंह, ब्रह्मचारी जी, शैलेश राय, काजू तिवारी, प्रमोद पांडेय, रिषभ उपाध्याय, जितेंद्र राय, विभव उपाध्याय, गोपाल शरण सिंह, अभिषेक सिंह, अनुराग मिश्रा, विजयी राजभर, देवेंद्र सिंह, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed