फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The thug said, your daughter has been arrested drugs case

Azamgarh News: ठग ने कहा, तुम्हारी बेटी ड्रग्स के केस में हुई है गिरफ्तार, डेढ़ लाख भेज दो

Wed, 15 May 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
The thug said, your daughter has been arrested drugs case
आजमगढ़। जनपद में इस साइबर अरेस्ट के मामले काफी सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला बलरामपुर निवासिनी प्रियंका के साथ भी हुआ। अपनी जिस बेटी को वह बीए की सेमेस्टर परीक्षा दिलाकर घर पहुंची उसे मुंबई में ड्रग्स के केस में गिरफ्तार बताकर डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की गई। जब उन्होंने कहा कि उसे जेल भेज दो मेरे पास पैसा नहीं है तो काॅल कट गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर निवासिनी प्रियंका की नाव्या बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दे रही है। प्रियंका ने बताया कि वह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाकर घर पहुंची और नाश्ता करने के बाद आराम कर रही थीं। तभी उनके मोबाइल पर एक फोन आया। ट्रू कालर पर सीआईडी शो कर रहा था। जैसे ही मैंने फोन उठाया तो फोन करने वाले ने पूछा मैं सीआईडी से बोल रहा हूं, नाव्या तुम्हारी कौन है? तब मैंने बताया वह मेरी बेटी है। तब उधर से पूछा गया कि तुम्हें मालूम है कि वह इस समय कहां है? तो मैंने कहा नहीं। मैं अपने बीटीया के कमरे में गई तो वह सो रही थी। तभी फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बेटी ड्रग्स के केस में मुंबई में गिरफ्तार हो चुकी है। अगर उसे बचाना चाहती हो तो डेढ़ लाख रुपये दो। हम उसे रिहा कर देंगे। मेरी बेटी मेरे पास थी तो मैंने कहा कि उसे जेल भेज दीजिए मेरे पास पैसा नहीं है। इतना कहना था कि फोन करने वाले ने फोन को काट दिया।
विज्ञापन

इस समय साइबर अरेस्ट के मामले बढ़े हैं। जिसके लिए हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनसे कह रहे हैं कि अगर कोई अधिकारी बनकर पैसा मांग रहा है तो न देें। - विमल कुमार राय, प्रभारी साइबर सेल।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइबर ठगी से बचने के उपाय
- सोशल मीडिया पर आप अपनी निजी और ऑफिशियल जानकारी किसी से साझा नहीं करें।
- अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गये क्यूआर कोड को स्कैन नहीं करें।
- किसी के कहने पर ओटीपी नहीं बताएं।
- बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल्स नहीं मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed