फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The temperature rose by 4.8 degrees, providing relief from the freezing conditions.

Azamgarh News: तापमान में 4.8 डिग्री बढ़ा, गलन से मिली राहत

Tue, 20 Jan 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose by 4.8 degrees, providing relief from the freezing conditions.
- 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 से बढ़कर 25 डिग्री, न्यूनतम तापमान 5 से बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
विज्ञापन

- 23 और 24 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। पश्चिमी विक्षोभ से जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। 24 घंटे में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से गलन से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 24 से बढ़कर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक बार फिर बादल छाएंगे। 23-24 जनवरी को हल्की बारिश की भी संभावना है। बीते कुछ दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोगों को कड़ाके की ठंड और गलन से कुछ राहत मिली है। तापमान में बढ़ोतरी का असर सुबह-शाम की ठंड पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जिले में हल्का कोहरा रहा, इससे कुछ समय के लिए दृश्यता प्रभावित हुई। हालांकि सूरज निकलते ही कोहरा छंट गया और दिन चढ़ने के हल्की धूप निकल आई। रह-रहकर बादल भी दिखे। धूप निकलने से सड़कों, खेतों और खुले स्थानों में हल्की गर्माहट महसूस की गई, इससे लोग भारी और गरम कपड़ों को उतार कर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल बढ़ी रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और दूसरे के सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं रात के तापमान में भी धीरे-धीरे इजाफा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, सुबह और देर रात अब भी हल्की ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मौसम प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में फिर हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल तापमान में आई बढ़ोतरी से आमजन को ठंड की गलन से राहत मिली है। मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना हुआ है।
--
बढ़ा तापमान दलहनी-तिलहनी के अनुकूल
वर्तमान मौसम सरसों और चने की फसलों के लिए अनुकूल है। धूप निकलने से फसलों की बढ़वार में मदद मिल रही है। वहीं मुख्य फसल गेहूं के लिए बढ़ा तापमान नुकसानदायक हो सकता है। जानकारों ने बताया कि खेतों से नमी खत्म होगी और फसल भी प्रभावित होगी।

--
पिछैती सरसों पर लग सकते हैं माहो कीट
पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को पूर्वांचल में सक्रिय होने की संभावना है। यदि जिले में बादल रहे तो पिछैती सरसों पर माहो कीट के लगने की आशंका है। इससे किसानों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed