फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saryu's water level has decreased, risk of diseases has increased

Azamgarh News: सरयू का पानी उतरा, बीमारियों का खतरा बढ़ा

Fri, 25 Sep 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level has decreased, risk of diseases has increased
सरयू की बाढ़ का पानी भले ही गांवों से खिसक गया हो, लेकिन अपने पीछे समस्याओं का लंबा सिलसिला छोड़ गया है। बाढ़ के बाद तटवर्ती गांवों में जहां बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, वहीं नदी के किनारे कटान भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर गड्ढों में जमा पानी से दुर्गंध उठ रही है। मौसम में अचानक आए बदलाव और तेज हवा ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब गांवों में जलभराव, दुर्गंध, कटान और बीमारियों का खतरा सामने है।
विज्ञापन

खेतों में पानी जमा रहने से फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं मौसम के बदले मिजाज ने कमजोर मकानों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित छिड़काव, पशुओं के टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के बाद कटान शुरू हो गई है। किसानों के खेत कटकर नदी में समाहित हो रहे हैं।
--
बाढ़ के कारण गांव की फसल बर्बाद हो गई। अब गांव के पास गड्ढों में पानी जमा है, जिससे दुर्गंध उठ रही है। गांव के उत्तर तरफ सरयू की कटान भी शुरू हो गई है। बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया है, लेकिन समस्याएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। अब तूफान को लेकर ग्रामीण सशंकित हैं। विनोद सिंह पटेल, सहवदिया।

--
बाढ़ का पानी जाने के बाद पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक तेज हवा चल रही है। इससे कमजोर मकानों के गिरने की आशंका बनी हुई है। अभी तक पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया गया है और न ही गांवों में कीटनाशक व बीमारी से बचाव के लिए छिड़काव कराया जा रहा है। -भीम सिंह निषाद, अराजी देवारा नैनीजोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed