फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The team inspected the land of the old jail

Azamgarh News: टीम ने पुरानी जेल की जमीन का किया निरीक्षण किया

Sat, 20 Jul 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
The team inspected the land of the old jail
जनपद में नई जेल बनने के बाद पुरानी जेल की जमीन खाली पड़ी है। शुक्रवार को क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ से टीम जनपद पहुंची। टीम ने पुरानी जेल के चारों तरफ घूम-घूमकर कारागार की भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुरानी जेल की जमीन खाली होने के बाद एडीए काफी दिनों से इस जमीन पर पार्क के निर्माण की शासन से मांग करता आ रहा है। अभी तक इस पर मुहर नहीं लगी है। वहीं नगरपालिका द्वारा इस जमीन को पार्किंग और मल्टीप्लेक्स, बाजार आदि के निर्माण के लिए मांगा जा रहा है। यह जमीन कारागार शासन की है। इसके कारण अब तक यह जमीन दोनों में से किसी को नहीं मिल सकी है। हालांकि इस बीच शुक्रवार को क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ की टीम सीनियर सर्वेयर राजेश चंद्रा के नेतृत्व में जनपद पहुंची। टीम ने चारों तरफ घूम-घूमकर कारागार की जमीन का निरीक्षण किया। सर्वेयर राजेश चंद्रा ने बताया कि वह रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, यह जमीन कितनी है। इसके बाद इससे अपने कार्यालय को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed