{"_id":"675b2d7402b1e12b5d095ae8","slug":"the-teacher-does-not-go-to-college-ad-basic-asked-for-a-report-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-124613-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिक्षिका नहीं जाती है कॉलेज, एडी बेसिक ने मांगी आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिक्षिका नहीं जाती है कॉलेज, एडी बेसिक ने मांगी आख्या
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ जिले में तैनात एक एक शिक्षिका की लापरवाही का शिकायत मिलते ही सहायक शिक्षा निदेशक ने खंड शिक्षा अधिकारी से आख्या मांगी है।
मऊ जिले के परदहा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रणवीरपुर में पढ़ाने वाली शिक्षिका पर आरोप है कि वह विभागीय उच्चाधिकारी की मिलीभगत से स्कूल नहीं जाती थी। हफ्ते में एक दिन स्कूल पहुंचकर सभी दिन की उपस्थिति एक साथ बना देती थीं। यही नहीं इस संबंध में विद्यालय में अगर कोई कुछ भी कहता था या प्रधानाध्यापक रजिस्टर में छुट्टी चढ़ाने की कोशिश करता था तो अगले ही दिन गुणवत्ता के नाम पर उसका वेतन रोक दिया जाता था। शिक्षिका द्वारा कथा का वाचन भी किया जाता है।
इस मामले में शिकायत मिली है। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से एक सप्ताह में आख्या मांगी गई है। यदि मामला सही मिला तो शिक्षिका पर कार्रवाई होगी। - मनोज मिश्रा, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़।