फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The target was 50,000, but only 1,200 members were added in 18 days

Azamgarh News: लक्ष्य 50 हजार का, 18 दिन में 12 सौ सदस्य ही बने

Tue, 30 Sep 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The target was 50,000, but only 1,200 members were added in 18 days
आजमगढ़। साधन सहकारी समितियों पर सदस्य बनाने को चल रहे विशेष अभियान के 18 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक 12 सौ सदस्य ही बनाए जा सके हैं। अब 12 दिनों में सहकारिता विभाग 48800 सदस्य बनाना होगा। साधन सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महीने का 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक विशेष अभियान चला रहा है। इसमें 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 250 साधन सहकारी समितियां हैं। प्रत्येक समिति पर कम से कम 200 सदस्य बनाए जाने हैं। समिति का सदस्य बनने के दौरान प्रति सदस्यों को 226 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

इसमें 200 रुपये के दो शेयर, 21 रुपये सदस्यता शुल्क और पांच रुपये की एक कृषक पंजिका सदस्य को मिलेगी। कृषक पंजिका पर समिति से किसान सदस्य को मिलने वाली उर्वरक को अंकित किया जाएगा। जिस सदस्य के पास किसान पंजिका रहेगी उसे समिति पर उर्वरक के लिए खतौनी और आधार कार्ड साथ नहीं लाना पड़ेगा। एआर सहकारिता अजय कुमार ने बताया विशेष अभियान में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 12 सौ सदस्य बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने कृषि के साथ संवर्गीय विभागों और बीडीओ, एसडीएम को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सहकारी योजनाओं को शामिल करते हुए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि समितियों के अधिक से अधिक सदस्य बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed