फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Subrato Mukherjee Regional Football Competition will start from today

Azamgarh News: आज से शुरू होगी सुब्रतो मुखर्जी प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता

Sat, 11 Jul 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The Subrato Mukherjee Regional Football Competition will start from today
आजमगढ़। 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 जुलाई तक होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार की सुबह 10 बजे शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज के सभागार में होगा। प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जिलों की 25 बालक-बालिका टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के मुकाबले शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 साल बालक और 17 साल बालक और बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। 15 साल बालक वर्ग में आजमगढ़, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, विंध्याचल, सैफई और लखनऊ की टीमें मैदान में उतरेंगी। वहीं, 17 साल बालक वर्ग में आजमगढ़, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, विंध्याचल, सैफई, लखनऊ, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और अयोध्या की टीमें भाग लेंगी। वहीं, बालिका वर्ग में आजमगढ़, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए शुक्रवार को संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्य और आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed