फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The story was crafted to avoid lending booty

कर्ज देने से बचने के लिए गढ़ी थी लूट की कहानी

Tue, 07 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
The story was crafted to avoid lending booty
निजामाबाद थाना क्षेत्र के रशीदगंज गांव के पास सोमवार की रात हुई लूट की घटना जांच के बाद फर्जी निकली। मामले में पीड़ित और उसके मित्र को पुलिस ने दोषी पाया। दोनों साजिशकर्ताओं को    पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सिर पर चढ़े कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गिरफ्तार अरुण ने साथी से मिलकर लूट की झूठी  कहानी रची थी। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपया पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम एएसपी नगर विनोद कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि  सोमवार की रात साढे़ आठ बजे के करीब निजामाबाद थाना क्षेत्र के जमीनकटघर गांव निवासी अरुण पांडेय ने पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने रशीदगंज बाजार के पास उन पर हमला कर उसके पास मौजूद ढाई लाख रुपया लूट लिया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उन्हें नहीं लगी लेकिन उनकी बाइक का टायर फट गया। थानाध्यक्ष निजामाबाद आजम अली खां मौके पर पहुंचे। एसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष सिधारी आरपी यादव भी मामले के खुलासे में जुट गए। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सूचना देने वाला अरुण घटना के समय अपने मित्र और होने वाले रिश्तेदार रजनीश पांडेय पुत्र राघव के साथ था। रजनीश का घर रौनापार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में है।
विज्ञापन

 पुलिस को यह सफलता सर्विलांस से मिली। पुलिस अरुण और उसके साथी रजनीश से अलग-अलग पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। दोनों ने लूट की योजना बनाई थी। रजनीश ने अरुण की बाइक में गोली मारी थी। पूछताछ में उजागर हुआ कि अरुण पांडेय मकान बनवाने के लिए विभिन्न लोगों से छह लाख रुपया कर्ज लिया था। इसकी वापसी का समय बढ़ाने के लिए अरुण ने होने वाले रिश्तेदार के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा को कब्जे में लेकर दोनों का धोखाधड़ी, पुलिस को बरगलाने और आर्म्स एक्ट की धारा में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed