फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The storm of partition caused destruction and violence: AK Sharma

विभाजन की आंधी ने मचाई तबाही और हिंसा: एके शर्मा

Sun, 14 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The storm of partition caused destruction and violence: AK Sharma
आजमगढ़। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां कलेक्ट्रेट परिसर में विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी लगाई गई वहीं चर्च चौराहे से मौन जूलस निकाला गया। इस मौन जुलूस को नगर के नगर के चर्च चौराहे से निकाला जाना था। जिसमें नगर नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा को शामिल होना था। हालांकि उनके कार्यक्रम में शामिल होने का समय 5.27 बजे का निर्धारित था लेकिन तीन बजे से ही लोग हाथों तिरंगा लिए चर्च चौराहे पर जुटना शुरू हो गए थे। प्रशासन की ओर से पहले ही सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा और सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे तब तक हजारों की संख्या में लोग वहां जमा हो चुके थे। मौन जुलूस चर्च चौराहे से निकलकर सिविल लाइन, पुलिस लाइन होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुआ। जहां मंत्री एके शर्मा और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कलेक्ट्रेट के बेसमेंट में लगी विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एके शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त के दिन भारत का विभाजन हुआ था। उस दिन को हम भारत के लोग कभी भुला नहीं सकते। लाखों लोगों ने उस दिन अपनी जान गंवाई थी। 14 अगस्त के दिन विभाजन की आंधी ने नफरत और हिंसा से तबाही मचाई थी। मजहब के नाम पर देश का बंटवारा हुआ था जिसने करोड़ों घर उजाड़े थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सतेंद्र राय, अरविंद जायसवाल, वंदना सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, नागेंद्र पटेल, अजय सिंह, अवनीश मिश्रा, संजय यादव, विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद, दीपक चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, आकाश, मिश्रा, अनिरुद्ध राय, रोहित मिश्रा, आशुतोष पांडेय, अभिनव श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed