फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The speed of disposal of files from e-office is slow, training today

Azamgarh News: ई-ऑफिस से पत्रावलियों के निस्तारण की गति धीमी, प्रशिक्षण आज

Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The speed of disposal of files from e-office is slow, training today
जिले में ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों का निस्तारण धीमी गति से हो रहा है, जिससे प्रदेश स्तर पर जिले की स्थिति प्रभावित हुई है। डीएम रविंद्र कुमार ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता ई-ऑफिस और आईजीआरएस पोर्टल का शत-प्रतिशत संचालन है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रणालियों के सुचारु रूप से संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 25 अगस्त को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित होगा। दोपहर तीन से चार बजे तक ई-ऑफिस से संबंधित अधिकारी और तकनीकी पटल सहायक तथा चार से पांच तक आईजीआरएस से संबंधित अधिकारी व पटल सहायक प्रशिक्षित किए जाएंगे। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी आईडी व पासवर्ड के साथ अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed