{"_id":"5ec016758ebc3e90a4078fc2","slug":"the-soldier-ran-with-sticks-azamgarh-news-vns525245262","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को लाठी लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को लाठी लेकर दौड़ाया
विज्ञापन
रानी की सराय। ब्लॉक के मुरादाबाद गांव में मुंबई से लौटे दो युवक बगैर जांच के घर में रह रहे थे। हल्का बुखार होने की जानकारी गांववालों ने पुलिस को दी। शुक्रवार की रात सिपाही गांव पहुंचे तो उन्हें लाठी लेकर दौड़ा लिया गया। पीआरवी वाहन पर पत्थर फेंकने की भी बात सामने आई है। देर रात एसओ भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाए। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुरादाबाद गांव में दो लोग मुंबई से आए थे। प्रधान ने फैसला किया कि इन लोगों को प्रा. स्कूल में रहें और जांच करा लें। इस पर दोनों उनसे भिड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। रानी की सराय थाने से हलका सिपाही मुरादाबाद गांव पहुंचे और दोनों युवकों को जांच कराने को कहा। युवक और उनके परिवार के लोग जांच नहीं कराना चाहते थे। बात आगे बढ़ी और मनबढ़ों ने सिपाहियों को लाठी लेकर दौड़ा लिया तो दोनों जान बचाकर भागे। पीआरवी वाहन पहुंचने पर उस पर पत्थर फेंकने के भी आरोप लगाए गए हैं। इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी गई। वह भारी फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। दोनों को लेकर थाने चले आए। प्रभारी निरीक्षक रमायन सिंह ने बताया की मुरादाबाद गांव के रहने वाले भीमचंद पुत्र मुन्नूस आनंद पुत्र भीमचंद्र दोनों को गिरफ्तार किया गया है।