फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The service of the then APO of Bilariaganj and Satianv ended

बिलरियागंज व सठियांव के तत्कालीन एपीओ की सेवा समाप्त

Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The service of the then APO of Bilariaganj and Satianv ended
आजमगढ़। बिना काम कराए मनरेगा से भुगतान कराने का मामला गरमाया है। बिलरियागंज व सठियांव ब्लाक में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में लाखों की हेराफेरी की गई है। शिकायत पर हुई जांच में दो एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) दोषी पाए गए। उनके द्वारा बिना कार्य कराए ही लाखों रुपये का भुगतान कर वित्तीय अनियमितता की गई है। शासन के निर्देश पर दोनों तत्कालीन एपीओ की सेवा समाप्त कर दी गई है। वर्तमान समय में एक हरैया व दूसरा मिर्जापुर ब्लाक में कार्यरत हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में धन की लूट मची है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि बिलरियागंज के तत्कालीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुनील चौधरी व सठियांव विकास खंड के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण सिंह द्वारा मनरेगा के कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थी। शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कराई गई। जांच में दोनों एपीओ द्वारा वित्तीय अनियमितता करने की बात सामने आई। उनके द्घारा बिना कार्य कराए ही लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया है। जांच में दोष सिद्घ होने पर सठियांव के तत्कालीन एपीओ शशिभूषण सिंह व बिलरियागंज के तत्कालीन अधिकारी सुनील चौधरी की सेवा समाप्त कर दी गई है। वर्तमान समय में सुनील चौधरी मिर्जापुर ब्लाक व शशिभूषण सिंह हरैया ब्लाक में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed