फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The selectors lost their sweat in making the divisional team

मंडलीय टीम बनाने में चयनकर्ताओं को छूटा पसीना

Wed, 31 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The selectors lost their sweat in making the divisional team
आजमगढ़। नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को उप्र स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन मंगलवार को किया गया। किसी तरह से मंडलीय टीम का चयन हो सका क्योंकि खिलाड़ियों उपस्थिति काफी कम रही। बलिया से एक भी खिलाड़ी ट्रायल में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार की ओर से खेलो इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप्र स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन किया जाना था। चयन के दौरान माध्यमिक के क्रीड़ा सचिव अनिल सिंह मौजूद थे। लेकिन खिलाड़ियों की कम उपस्थिति के कारण मंडलीय टीम का चयन करने में चयन कर्ताओं के पसीने छूट गए। खिलाड़ियों की कम उपस्थिति पर माध्यमिक के क्रीड़ा सचिव अनिल सिंह ने चिंता जाहिर की। हाल यह रहा कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बलिया से कोई भी खिलाड़ी चयन के लिए नहीं पहुंचा। कम उपस्थिति पर अनिल सिंह ने कहा कि वे विद्यालयों के साथ बैठक कर हाल जानेंगे। सबको किसी न खेल के प्रति बच्चों को तैयार करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed