फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The seed warehouse was not shifted even after the building was handed over

Azamgarh News: भवन हैंडओवर होने केे बाद भी शिफ्ट नहीं हुआ बीज गोदाम

Sun, 31 Aug 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The seed warehouse was not shifted even after the building was handed over
पवई। ब्लॉक में लाखों की लागत से बना किसान कल्याण केंद्र किसानों का कल्याण नहीं कर पा रहा है। हैंडओवर होने के बाद भी विभागीय उदासीनता के कारण पुराने से नए भवन में अभी तक शिफ्ट नहीं हो सका है। पुराने जर्जर भवन में ही बीज गोदाम संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

हर ब्लॉक में राजकीय बीज गोदाम बने हुए हैं लेकिन पुराने होने के कारण यह जर्जर हो चुके हैं। शासन की तरफ से इनके स्थान पर मल्टी परपज सीड स्टोर एंड डिसमिनेशन सेंटर (किसान कल्याण केंद्र) बनवाए जा रहे हैं ताकि किसानों को एक छत के नीचे बीज, कीटनाशक, प्रशिक्षण आदि मिल सके। जिले के 22 में से 15 ब्लॉकों में शासन की तरफ से किसान कल्याण केंद्र मंजूर हो चुके हैं। कुछ में निर्माण पूरा हो चुका है तो कुछ में निर्माण चल रहा है। पवई ब्लॉक का किसान कल्याण केंद्र चकिया बाजार में 1.21 करोड़ की लागत से बनकर छह माह पहले ही तैयार हो चुका है। कार्यदायी संस्था की तरफ से इसे विभाग को हैंडओवर भी कर दिया गया है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अभी तक नए भवन में बीज गोदाम और कृषि रक्षा इकाई को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इसके कारण किसानों को एक ही छत के नीचे सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं, कृषि कल्याण केंद्र के चारों तरफ न तो बाउंड्रीवाल हुई और न ही तार खंभे ही हटाए जा सके हैं।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व यह भवन कृषि विभाग को हैंडओवर हुआ। कार्यदायी संस्था को भवन की चारदीवारी बनाने के लिए कहा गया है क्योंकि बीज गोदाम में एक ही सीजन में 15 से 20 लाख रुपये का बीज रखा जाता है। बाउंड्री नहीं होने से सुरक्षा की गारंटी नहीं है। एक, दो सप्ताह में नए भवन में बीज गोदाम को शिफ्ट किया जाएगा।-- कुलदीप यादव, एडीओ कृषि पवई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed