फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The seal of the governing committee on the master plan, now the CM will decide

महायोजना पर लगी शासी समिति की मुहर, अब सीएम करेंगे फैसला

Tue, 19 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The seal of the governing committee on the master plan, now the CM will decide
आजमगढ़। जनपद की महायोजना 2011 को पूरा हुए 11 साल बीत गए लेकिन अभी तक नई महायोजना 2031 लागू नहीं हो सकी है। महायोजना की स्वीकृति के लिए कई बार प्रस्ताव भेजा गया लेकिन शासी समिति ने स्वीकृति नहीं दी जिसके कारण महायोजना लागू नहीं हो सकी। लेकिन अब 28 नवंबर 2021 को हुई शासी समिति की बैठक में जनपद की नई महायोजना को स्वीकृत कर लिया गया है। अब इस पर मुख्यमंत्री के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन

नई महायोजना 2031 का इंतजार जनपद के लोग काफी दिनों से कर रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोगों ने कृषि क्षेत्र में जमीन खरीद कर रखी है। लैंडयूज परिवर्तन न होने के कारण उनके मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। नई महायोजना में लोगों को अपनी जमीन का लैंडयूज परिवर्तन होने का पूरा भरोसा है। जिसके कारण लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना नहीं बहुत से लोगों ने नई महायोजना लागू होने में देरी होने पर मकान का निर्माण करा लिया लेकिन अब एडीए की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। नई महायोजना में अगर उनकी जमीन का लैंडयूज परिवर्तित हो जाता है तो उन्हें मुकदमा लड़ने से राहत मिल जाएगी और समन शुल्क जमा कर अपने आवास का मानचित्र स्वीकृत करा सकेंगे। ऐसे लोगों को भी नई महायोजना 2031 के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

कई गतिरोधों के बाद आखिर शासी समिति ने किया स्वीकृत
आजमगढ़। एडीए की ओर से महायोजना को स्वीकृत कराने का प्रयास काफी दिनों से किया जा रहा है। कई बार प्रस्ताव तैयार कराकर भेजा गया लेकिन शासी समिति ने इसमें कुछ न कुछ आब्जेक्शन लगाकर लौटा दिया। एडीए शासी निकाय द्वारा उठाए गए आब्जेक्शन को दूर कर प्रस्ताव तैयार कर भेजता रहा। लेकिन अब शासी समिति की ओर से महायोजना के प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। अब इसे सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भेजा जाएगा। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद जिले की नई महायोजना 2031 लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीए के सचिव बैजनाथ ने बताया कि 28 नवंबर 2021 को शासी समिति की बैठक में नई महायोजना 2031 को स्वीकृत कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद विधानसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण काम ठप हो गया। आचार संहिता हटने के बाद अब फाइल को स्वीकृति के लिए सीएम के पास भेजा जाएगी। अगर उनकी स्वीकृति मिलती है तो जनपद की नई महायोजना लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed