फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The school bus was backing up and crushed an innocent child standing behind it

Azamgarh News: बैक हो रही थी स्कूल बस, पीछे खड़ी मासूम को कुचला

Thu, 13 Feb 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The school bus was backing up and crushed an innocent child standing behind it
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के विशेखा गांव में बुधवार दो बजे 5 वर्षीय बच्ची की स्कूली बस की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

विशेखा गांव के मोहम्मद जीसान की पुत्री अरफा (5) मदरसे के बाहर खड़ी थी। उसी समय एक स्कूल गाड़ी बैक करते समय बच्ची के ऊपर चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची गांव के ही मदरसे में पढ़ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सुलह समझौता के आधार पर बालिका के शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बालिका की मौत से परिजनों में मातम छा गया। बालिका के शव को परिजनों ने सुपुर्दे खाक कर दिया।
फूलपुर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि परिजन इस मामले कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। सुलह समझौते के साथ उन्होंने मामले का समाधान कर लिया।

लघुशंका करने जा रहे वृद्ध की मौत

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनियाकुंडी गांव के पास सड़क की पटरी पर लघुशंका करने जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार के साथ ही वृद्ध भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनियाकुंडी गांव निवासी फूलचंद्र यादव (63) बुधवार की लघुशंका के लिए सड़क की पटरी पर जा रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट के दो पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। इस हादसे में फूलचंद्र व बाइकसवार सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान फूलचंद्र की शाम करीब चार बजे मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व दो पुत्री का पिता था। डेढ़ माह पूर्व भाभी की मौत पर वह मुंबई से घर आए थे। इस हादसे में परिवार में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार घायल

निजामाबाद। थाना क्षेत्र के फत्तनपुर तिराहे पर बुधवार को दोपहर के समय अपाची और सुपर मोटर साइकिलों में बुधवार की शाम टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल। स्थानीय लोगों ने पुलिस के आने के पहले ही चारो को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत

बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (16) पुत्र विरेंद्र यादव मंगलवार की शाम छह बजे साइकिल से बिलरियागंज जा रहा था। वह जैसे ही बघेला गांव के रोड पर पहुंचा ही था तभी टेंपू की टक्कर से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते ही परिजन सिधारी स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां मंगलवार की शाम 7.30 बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कक्षा आठ का छात्र था। दो भाई में बड़ा था।


सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी



बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के रोड पर अशोक भट्टा के सामने बाइक से जा रहे वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बेजुआपुर गांव निवासी रामचंदर (65) मंगलवार की शाम 4.30 बजे बाइक से दुल्हपुर अतरौलिया जा रहे थे। जैसे ही मोलनापुर गांव के रोड पर अशोक भट्टा के सामने पहुंचे ही थे तभी बाइक से टक्कर होने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से महराजगंज सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाई चार बहन में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed