{"_id":"64a045e06e41997eff9d2a8b6ef32823","slug":"the-sacrifice-of-the-soldiers-we-secure-balaram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों की कुर्बानी से हम सुरक्षित: बलराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों की कुर्बानी से हम सुरक्षित: बलराम
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद रामसमुझ यादव ने कारगिल युद्ध में मातृ भूमि के लिए अपना प्राण न्यौछावर कर पूरे देश का नाम रोशन किया। कई शहीदों ने अपने प्राण देकर अपने देश का सम्मान बढ़ाया। उक्त बातें प्रदेश कारागार मंत्री बलराम यादव ने रविवार को सगड़ी क्षेत्र के नत्थूपुर गांव स्थित शहीद पार्क में आयोजित शहीद मेला और सांस्कृतिक श्रद्धांजलि समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि वैसे तो बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन होता है लेकिन इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कहीं नहीं होता है। मैं सगड़ी तहसील क्षेत्र के शहीदों के उन परिजनों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपने बेटे की कुर्बानी दी। बोले सीमा पर जवानों की वजह से हम सुरक्षित हैं। हमें उनकी कुर्बानी को नहीं भूलना चाहिए। देश के खातिर बलिदान देने वाले ऐसे जवानों को हम शत-शत नमन करते हैं। धन्य है नत्थूपुर की धरती जिसने वीर सपूतों को जन्म दिया। इनकी कुर्बानी हमें ही नहीं अगली पीढ़ी को भी सीख देगी।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि कारगिल युद्घ के दौरान रमेश यादव और रामसमुझ यादव ने ऐसी वीरता का परिचय दिया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब मैं जिला पंचायत अध्यक्ष था, तो उस दौरान मेरे द्वारा रामसमुक्ष के नाम पर शहीद स्थल बनवाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि शहीद गुलाब पटेल के घर तक मार्ग बनवाने के लिए जिला पंचायत से टेंडर किया गया है। उस मार्ग का नाम शहीद गुलाब पटेल मार्ग होगा। परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि बतौर रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने इस तरह का आदेश जारी किया कि आज शहीदों के नाम पर शहीद मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन
बोले कि सगड़ी की यह धरती धन्य है जहां के चार शहीदों ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम के दौरान सगड़ी तहसील क्षेत्र के शहीद सौदागर सिंह, रमेश यादव, गुलाब सिंह पटेल और रामसमुझ यादव के परिवार के लोगों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अरविंद अकेला ने अपने गीतों में इन शहीदों के युद्घ के दौरान किए वीरतापूर्ण कार्यों का गीतों के माध्यम से बखान किया गया। इस अवसर पर रामसमुझ यादव को सबसे पहले उनके परिजनों ने श्रद्घांजलि दी।
जिसमें पिता राजनाथ यादव, माता प्रतापी देवी, बहन मीना यादव, छोटे भाई प्रमोद यादव, प्रमोद यादव की पत्नी रीना यादव, रामसमुझ की भतीजी खुशी और रिशु, भतीजे अभय, कान्हा यादव, मामा रामप्रसाद, रामवृक्ष और रामतीरथ, कन्हैया आदि ने श्रद्घा सुमन अर्पित किया। वहीं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद, राज्य मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, रामदर्शन यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, विधायक संग्राम यादव, अभय नरायन सिंह पटेल आदि मौजूद थे।