फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The road side is occupied by hawkers, carts and illegal vehicles

Azamgarh News: सड़क की पटरी पर रेहड़ी, ठेले और डग्गामार वाहनों का कब्जा

Sun, 27 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The road side is occupied by hawkers, carts and illegal vehicles
मेंहनगर। नगर की मुख्य सड़कों के किनारे बनी पटरियों पर रेहड़ी, ठेले, और डग्गामार वाहनों का कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों के लिए सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है और ट्रैफिक जाम अब रोज की समस्या बन गई है। इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

बताते चलें कि मेंहनगर-बिंद्राबाजार, मेंहनगर-कम्हरिया और तहसील चौराहे पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जबकि तहसील चौराहे से अक्सर अधिकारी आते-जाते रहते हैं लेकिन उनकी नजर इस पर नहीं पड़ती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत और पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जाम से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। लोगों ने कहा, सड़कें जनता के चलने के लिए हैं न कि व्यावसायिक अतिक्रमण के लिए। प्रशासन की लापरवाही से ही ऐसे हालात बने हैं।
विज्ञापन

इस मामले में नगर पंचायत के ईओ सूर्यनाथ सरोज ने बताया कि सड़क पटरी पर अतिक्रमण को बीते दिनों हटवाया गया था। लेकिन लोगों ने पुनः अतिक्रमण कर लिया गया है। बार-बार कार्रवाई की जा रही है, बावजूद इसके लोग मान नहीं रहे हैं। जल्द लोगों को नोटिस भेज अगले सप्ताह से पुनः अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed