फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The road from Khudadadpur to Ishwarpur is in bad condition

Azamgarh News: खुदादादपुर से ईश्वरपुर तक सड़क बदहाल

Mon, 11 Aug 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The road from Khudadadpur to Ishwarpur is in bad condition
ग्राम खुदादादपुर यूनियन बैंक मोड़ से खिल्लूपुर होते हुए ईश्वरपुर तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाने से पैदल भी चलना दुभर हो गया है। बार-बार मांग के बाद भी सुनवाई न होने पर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण विपिन यादव, कैलाश यादव, सरवन कुमार, ओमप्रकाश गौतम, मिथिलेश सिंह, लालजीत मौर्य, प्रकाश चौहान, चंद्रकेश यादव, विश्वनाथ गुप्ता, जंगी राम, शंकर गौतम, इनर गौतम, अनिल तिवारी, सावन कुमार ने बताया कि यह मार्ग जौनपुर और प्रयागराज जाने के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो विधानसभा निजामाबाद क्षेत्र में आता है। इसके अलावा यह मार्ग लगभग 20 गांवों को भी जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि 2017 से अब तक सड़क का निर्माण कराया गया और न ही मरम्मत का कार्य हुआ। कई बार अधिकारियों से लगाए जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आठ साल से हम ग्रामीण बदहाल सड़क के कारण जलालत झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed