फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The rising water level of Ghaghra, the sound of flood

Azamgarh News: घाघरा का बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ की आहट

Sat, 22 Jul 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The rising water level of Ghaghra, the sound of flood
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटीय गांवों के ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नदी क्षेत्र के तीन गांवों में तेजी से कटान हो रहा है। विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 50 सेमी. की बढ़ोतरी हुई है। जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में विभिन्न बैराजों से छोड़ गए पानी के कारण एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नदी के जलस्तर में बढ़ाव के कारण महुला गांव से बांका बूढ़नपट्टी गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग टूट चुका है। उर्दिहा, सहबदिया और गांगेपुर में कटान तेज हो गई है। बाढ़खंड के सहायक अभियंता धनंजय यादव ने बताया कि नदी में तीन बैराजों से 215498 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसमें गिरजा बैराज से 128600 क्यूसेक, शारदा बैराज से 84285 क्यूसेक और सरयू बैराज से 2613 क्यूसेक पानी आ रहा है। जिसके कारण नदी के जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

लाटघाट। नदी का जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। उन्हें कई किमी का सफर कर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। वहीं घाघरा के कटान से किसानों की कृषि योग्य भूमि नष्ट हो रही है। जिसने किसानों को चिंतित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया विकासखंड के उर्दिहा गांव में पिछली बार की बाढ़ में सैकड़ों एकड़ जमीन घाघरा की कटान गायब हो गई थी। इस वर्ष भी घाघरा से कटान काफी तेजी से हो रहा है। जिसमें तिलकू, पुनवासी, राम लखन, राम वचन, सोनू, मनोज, जयराम सिंह, नीबूलाल, मोतीलाल, झिनकू, गुलाब, सुरेश, रमेश आदि की जमीन घाघरा कटान की भेंट चढ़ चुकी है।

लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर विगत 24 घंटे में 50 सेमी. बढ़ा है। डिघिया नाले पर नदी खतरा बिंदू से 37 सेमी . नीचे बह रही है। अगर नदी इसी तरह से बढ़ती रही तो रविवार को डिघिया नाले पर खतरा बिंदू को पार कर जाएगी। शुक्रवार की शाम घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 70.26 मीटर दर्ज किया गया था, जो शनिवार को 50 सेमी. बढ़कर 70.76 मीटर हो गया। यहां पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम 69.65 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को 38 सेमी. बढ़कर 70.03 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदू 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed