फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Rights of the Workers

श्रमिकों ने की अधिकारों की बात

Tue, 01 May 2018 11:41 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 01 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
The Rights of the Workers
सभा को संबोधित करते रविंद्र राय।
एक मई मजदूर दिवस पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के बाल श्रम विद्यालयों के साथ ही कई कर्मचारी संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मजदूरों के अधिकारों व सुविधाओं पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही इस दिशा में शासन से  कारगर कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

 इस क्रम में नगर के तकिया चकला स्थित बाल श्रम विद्यालय में असंगठित बीड़ी मजदूर संगठन के तत्वावधान में मजदूर दिवस मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए जोखू साहू ने बीड़ी मजदूरों की तंगहाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। समाजसेवी दीनू जायसवाल ने बीड़ी मजदूरों की मजदूरी बढाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की। बीड़ी मजदूरों के लिए लाल कार्ड और उनके बच्चियों की शादी के लिए अनुदान राशि दिए जाने की मांग की। इस मौके पर कैलाश प्रसाद गोंड़, विनय कुमार सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, मंतराज यादव, जयप्रकाश यादव, मुन्नू यादव, कन्हैंया जायसवाल, नजीर मंसूरी, गोपाल जी गोंड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग परिसर में मजदूर दिवस मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए रविंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि देश के विकास की रीढ़ मजदूर ही हैंद्घ लेकिन इनके बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। आज पूरे कर्मचारी संक्रमण के दौर से गुजर रहे हैं। इस मौके पर हरिहर सिंह, अशोक गौड़, रामप्यारे, श्यामनरायन, ओमप्रकाश दुबे, रामसूरत यादव, रामपलट गिरी, प्रेमचंद राम आदि उपस्थित थे। मजदूर दिवस के अवसर पर उप्र कर्मचारी-शिक्षक समिति की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरने का आयोजन किया गया। धरने के बाद मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया। कर्मचारी शिक्षक समंवय समिति के संयोजक गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ ने भी पेंशन को कर्मचारियों का अधिकार माना है। अंशदायी पेंशन योजना वस्तुत: एक शेयर बाजार आधारित निवेश है। जिसकी कोई गारंटी नहीं है कि सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों को कितनी पेंशन प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शिक्षक संघ के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि सरकारें अभिव्यक्ति की आजादी छीन रही हैं। हमारी जायज मांगों को सुनना भी बंद कर रही है। इस मौके पर वशिष्ठ सिंह, डा. रविंद्र नाथ राय, बृजेश राय, राम बिहारी सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी, कमलेश राय, ध्रुवमित्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।
उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा सिंचाई विभाग परिसर में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। महासंघ के जनपदीय अध्यक्ष रामजन्म प्रसाद रावत और तूफानी प्रजापति ने कहा कि मजदूर किसान आज भी अपनी गरीबी पर रो रहा है। इतनी महंगाई में किस तरह अपने परिवार का पालन पोषण मजदूर और किसान करते हैं कोई भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

सरकार से हमारी मांग है कि कर्मचारियों, किसानों और मजदूरों के साथ न्याय करे उनको सही मजदूरी मिले। किसानों को अनाजों को सही दाम मिल और कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाए। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, बृजेश कुमार सिंह, दयाराम गोंड़, उदयभान, राजाराम, विनोद राय आदि उपस्थित थे। मजदूर दिवस पर विज्ञिप्त जारी कर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंदर यादव ने कहा कि सरकारी लेबर चार्ज तो बढ़ा लेकिन मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सभी कार्य आधुनिक मशीनों से कराकर मजदूरों का हक मारा जा रहा है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed