फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The rate imposed on the mother petition

मां के दर पर लगाई अरजी

Thu, 22 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 22 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The rate imposed on the mother petition
शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां के दरबार में अरजी लगाने आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों में पूजन-अर्चन कर नौ कन्याओं को भोजन कराया और उन्हें विदाई दी। इधर सुबह से ही नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन को भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


 शारदीय नवरात्र के नौवें दिन बुधवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना की। पूरे जिला मां के रंग में रंगा दिखा। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने नवमी पर व्रत का पारण किया। कुंवारी नौ कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें विदाई दी। उधर नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी मां के मंदिर, बड़ादेव दुर्गा मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, बेलइसा काली जी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मां के भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, कस्बे में मां शीतला धाम पर नौवें दिन जिले के अलावा अन्य जनपदों से आए भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। वहीं मंदिर परिसर में चल रहे भजन कीर्तन से गूंजता रहा। पल्हना संवाददाता के अनुसार, मां पाल्हमेश्वरी के धाम पर नौवें दिन तिल रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर परिसर में मां के दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, धनछुला चन्ना राम में स्थित मां कालिका के मंदिर पर मां के दर्शन के लिए भक्त लाइन में लगे रहे और दर्शन कर अपने को धन्य किया।


संकल्प कल्याणकारी संस्थान के तत्वावधान में धर्मू नाला पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सप्तमी के दिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर पांडाल में स्थापित की गई। मां की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर बालदत्त गोंड, अभयदत्त गोंड, सुधीर मिश्रा, सुनील कुमार मिश्र, विरेंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed