फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The public walked the stick, played flowers with the Holi itself

जनता पर चला डंडा, खुद भीड़ संग खेली फूलो की होली

Tue, 30 Mar 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The public walked the stick, played flowers with the Holi itself
आजमगढ़। होली पर्व पर पुलिस महकमा काफी सक्रिय था। डीजे बजाने व सड़क पर होली खेलने वाले महकमे के निशाने पर थे। एसपी सुधीर कुमार सिंह स्वयं पुलिस कर्मियों की कमान संभाले हुए थे और सार्वजनिक रुप से होली मना रहे लोगों को डंडा लेकर खदेड़ रहे थे। इसके पीछे कारण करोनो संक्रमण को बताया जा रहा था। वहीं कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी कर पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में फूलों की होली हुई। जिसमें काफी संख्या में लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के मौजूद थे और जोगीरा गा रहे थे।
विज्ञापन

मातबरगंज से पुरानी कोतवाली आसिफगंज तक तो महकमे ने इतनी फोर्स लगा दी थी कि जैसे लगा रहा था कि यहां कुछ हुआ है। किसी को डीजे बजा कर होली का जश्न नहीं मनाने दिया जा रहा था। सड़क पर होली खेलते और जोगीरा गाते लोगों पर कई जगह पुलिस कर्मियों ने लाठियां भी बरसाया। पुरानी कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर पिचकारी से राहगीरों पर रंग खेल रहे मासूम बच्चों तक को पुलिस ने नही छोड़ा। शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता स्वयं अपने वाहन से उतर कर बच्चों के रंग भरी बाल्टी को पलट दिया और डंडा दिखाते हुए उन्हें घरों में खदेड़ दिया।
विज्ञापन

शहर के कटरा-दलसिंगार मुहल्ले में युवाओं की टोली ने डीजे लगाया था। डीजे की शुरूआत होते ही चार से छह बाइक सवार दर्जन भर पुलिस कर्मी पहुंचे और डीजे बंद कराने के साथ ही युवाओं को लाठियां भांज कर भगा दिया। होली के दूसरे दिन पुलिस वाले पुलिस लाइन में होली खेलते है। इस बार भी पुलिस वालों की होली लाइन में आयोजित हुई। रंगों के बजाए फूलो की पंखुड़ियों से होली का आनंद अधिकारियों ने उठाया लेकिन कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन यहां होता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एडीएम नरेंद्र सिंह की उपस्थित में आरक्षियों की टोली समूह में बैठी थी और जोगिरा गा रही थी, कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नजर नहीं आ रहा था। वहीं कोई मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। जनता की होली पर डंडा चलाने के साथ ही खुद की होली पर मौज मनाने में महकमा जुटा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed