फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The population of Sahbadiya village is in danger of erosion

Azamgarh News: सहबदिया गांव की आबादी पर कटान का मंडरा रहा खतरा

Thu, 17 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The population of Sahbadiya village is in danger of erosion
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर दो दिनों से घट रहा है, जिसके कारण नदी की कटान तेज हो गई है। इससे सगड़ी तहसील के सहबदिया और देवारा खास राजा गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार से बुधवार तक बदरहुआ नाले पर नदी का जलस्तर 69.46 मीटर से 17 सेंटीमीटर घटकर 69.29 मीटर और डिघिया नाले पर 68.68 मीटर से 16 सेंटीमीटर घटकर 68.52 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जलस्तर में कमी के साथ ही घाघरा नदी का प्रवाह अब रुख बदलने को आतुर दिख रहा है। सहबदिया गांव की करीब 3000 की आबादी पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान इसी तरह जारी रही तो वह दिन दूर नहीं जब नदी का प्रवाह आबादी के करीब से शुरू हो जाएगा। सहबदिया और देवारा खास राजा गांव में कटान के कारण खेती योग्य जमीनें लगातार नदी में समा रही हैं, जिससे किसानों में भय और चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाघरा नदी की कटान ने पहले भी कई गांवों को नुकसान पहुंचाया है। यदि समय रहते कटानरोधी कार्य नहीं किए गए तो सहबदिया और आसपास के गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि जलस्तर में कमी आ रही है। फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed