फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The police, who went to raid, ransacked two houses

दबिश देने गई पुलिस ने दो घरों में की तोड़फोड़

Sun, 09 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The police, who went to raid, ransacked two houses
जहानागंज थाना क्षेत्र के बगईचा मुहल्ले में एक अपराधी के घर पर पुलिस द्वारा दबिस के दौरान तोड़-फोड - फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। जहानागंज कस्बा के पंचौक व उत्तर मुहल्ले में दबिश देने गई पुलिस ने दो घरों में तोड़फोड़ की। एक घर में ताला बंद था। इसके बावजूद पुलिस ने तोड़फोड़ की। पीड़ितों ने पुलिस पर नकदी और गहने लूटने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

जहानागंज कस्बा निवासी जहरूद्दीन व कमरूद्दीन सगे भाई है। जहरूदीन का मकान कस्बा के पंचौक मुहल्ले में है तो वहीं कमरूद्दीन उत्तर मुहल्ले में मकान बना कर रहते है। एक मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। जमानत मिलने के बाद बाद दोनों मुर्गा बेचने का काम करने लगे। शनिवार की रात जहानागंज थाने की पुलिस इन दोनों भाइयों के घर पर दबिश देने पहुंची। परिजनों के अनुसार पुलिस ने कमरूद्दीन के बंद घर का दरवाजा तोड़ कर घुसी और सारे सामान को तोड़फोड़ डाले। जहीरूद्दीन के मकान में उसकी पत्नी, बहू व बच्चे ही मौजूद थे। दर्जन भर की संख्या में पहुंची पुलिस ने दरवाजा न खोलने पर तोड़ दिया और तोड़फोड़ की। आरोप है कि वे चार लाख रुपये नकद व दो लाख के जेवरात लूट ले गए। दोनों घरों में टीवी, फ्रीज, कूलर, पंखा, आलमारी आदि तोड़ डाले।
विज्ञापन

जहानागंज थाने के प्रभारी गजानंद चौबे पर महराजगंज में तैनाती दौरान भी दबिश में तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप लगे थे। उनका कहा है कि गैंगेस्टर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देने गए थे। तोड़फोड़ व लूटपाट का आरोप बेबुनियाद है। महराजगंज में भी आरोप झूठे निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त की तलाश में पुलिस ने दबिश दी थी। तोड़फोड़ की जानकारी नहीं है। यदि साक्ष्य है तो उपलब्ध होने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का काम तोड़फोड़ करना नहीं है।
सौम्या सिंह, सीओ सदर

जहानागंज थाना क्षेत्र के बगईचा मुहल्ले में एक अपराधी के घर पर पुलिस द्वारा दबिस के दौरान तोड़-फोड

जहानागंज थाना क्षेत्र के बगईचा मुहल्ले में एक अपराधी के घर पर पुलिस द्वारा दबिस के दौरान तोड़-फोड- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed